आईपीएल 2022 से नाम वापस लेने के बाद जेसन रॉय ने क्रिकेट से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जेसन रॉय ने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेंगे। मंगलवार को ही रॉय ने बायो-बबल की थकान के कारण आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस लिया था। बकौल रॉय, "दुनिया में पिछले 3 वर्षों से जो हो रहा है उसका असर मेरे ऊपर पड़ा है।"