आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत सिंह ने छुए एम.एस. धोनी के पैर, वायरल हुई तस्वीर
आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान शुक्रवार को गायक अरिजीत सिंह ने सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी के पैर छुए जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, "अरिजीत भारत के सबसे डाउन टू अर्थ सेलेब्रिटीज़ में से एक हैं।" एक अन्य ने लिखा, "अरिजीत की सादगी पसंद है।"