आईपीएल 2023 की नीलामी के बाद किन खिलाड़ियों की सैलरी में हुई सर्वाधिक कटौती?
आईपीएल 2021 में आरसीबी द्वारा ₹15 करोड़ में खरीदे गए न्यूज़ीलैंड के पेसर काइल जेमीसन को आईपीएल 2023 की नीलामी में सीएसके द्वारा खरीदने के बाद उनकी सैलरी में सर्वाधिक ₹14 करोड़ की कटौती हुई। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई पेसर जाय रिचर्डसन हैं जिन्होंने आईपीएल 2021 में ₹14 करोड़ कमाए थे और अब उन्हें मुंबई इंडियंस ने ₹1.5 करोड़ में खरीदा।