आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी कौन रहे?
आईपीएल 2023 की नीलामी में तेज़ गेंदबाज़ शिवम मावी सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे जिन्हें गुजरात टाइटंस ने ₹6 करोड़ में खरीदा। उनके बाद मुकेश कुमार हैं जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ₹5.5 करोड़ में खरीदा है। जम्मू-कश्मीर के लेग-स्पिनर विवरांत शर्मा को सनराइज़र्स हैदराबाद ने ₹2.6 करोड़ में खरीदा। वहीं, मयंक डागर को सनराइज़र्स हैदराबाद ने ₹1.8 करोड़ में खरीदा।