आईपीएल 2023 के कैंप के लिए चेन्नई पहुंचे एम.एस. धोनी, सीएसके ने शेयर कीं तस्वीरें
आईपीएल 2023 के कैंप के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एम.एस. धोनी चेन्नई पहुंच गए हैं और फ्रैंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और उनके स्वागत का एक वीडियो शेयर किया है। सीएसके ने एक पोस्ट में लिखा "थाला के दर्शन, आखिरकार।" गौरतलब है, 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होगी।