आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को डीसी को 31 रनों से हरा दिया और टूर्नामेंट में यह उसकी 8वीं हार है। डीसी के आखिरी दोनों मैच जीतने पर उसके 12 अंक होंगे और वह अंकतालिका में चौथे स्थान पर नहीं पहुंच पाएगी।