आईपीएल 2023 नीलामी के सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी अमित मिश्रा ₹50 लाख में बिके
आईपीएल 2023 की नीलामी के सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी लेग स्पिनर अमित मिश्रा को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने ₹50 लाख में खरीदा है। इस पर 40 वर्षीय मिश्रा ने कहा, "मुझे अवसर देने के लिए एलएसजी का शुक्रिया। मैं हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा।" गौरतलब है, मिश्रा को आईपीएल 2022 की नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था।