आईपीएल 2023 में अपने आखिरी मैच में रेनबो जर्सी पहनेगी दिल्ली कैपिटल्स, शेयर की तस्वीर
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) शनिवार को दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ अपने आखिरी आईपीएल-2023 मैच में एक खास रेनबो जर्सी पहनेगी। भारत की विविधता का जश्न मनाते हुए डीसी 2020 से हर सीज़न के एक मैच में यह जर्सी पहनती है। डीसी फिलहाल अंकतालिका में नौवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।