आईपीएल 2023 में टूटा एक सीज़न में सर्वाधिक बार 200+ टोटल बनने का रिकॉर्ड
आईपीएल 2023 के आधे सीज़न के दौरान ही एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक बार 200+ टोटल बनने का रिकॉर्ड टूट गया है। इस सीज़न में पहले 38 मैचों में ही 20 बार 200 या उससे अधिक का टोटल बन चुका है। पिछला रिकॉर्ड आईपीएल 2022 में बना था जब 18 बार 200 या उससे अधिक का टोटल बना था।