आईपीएल 2024 की नीलामी में पहले राउंड में नहीं बिके स्टीव स्मिथ और मनीष पांडेय
आईपीएल-2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ, भारतीय बल्लेबाज़ मनीष पांडेय, करुण नायर और दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो पहले राउंड में नहीं बिके। स्मिथ ने अपना बेस प्राइस ₹2 करोड़ जबकि पांडेय ने अपना बेस प्राइस ₹50 लाख रखा था। आईपीएल में स्मिथ 4 टीमों की तरफ से और पांडेय 7 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं।