आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर तस्कीन व शोरिफुल ने नाम लिए वापस
आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। वहीं, इस संस्करण के लिए बांग्लादेशी पेसर मुस्तफिज़ुर रहमान 22 मार्च से 11 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इंग्लैंड के 19 वर्षीय लेग स्पिनर रेहान अहमद ने भी अपना नाम वापस ले लिया है।