आईपीएल 2024 के प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई करना खास था, हमेशा याद रहेगा: कोहली
आईपीएल-2024 से बाहर होने के बाद आरसीबी के विराट कोहली ने कहा है कि इस सीज़न के प्लेऑफ्स के लिए क्वॉलिफाई करना उनके लिए खास था और इसे वह हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने कहा, "हमने शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, बाद में हमने अपने आत्मसम्मान के लिए खेलना शुरू किया और जैसा खेलना चाहते थे वैसा खेला।"