आईपीएल 2024 के बीच चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया लौटे दिल्ली कैपिटल्स के ऑल-राउंडर मिचल मार्श
दिल्ली कैपिटल्स के ऑल-राउंडर मिचल मार्श हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। मार्श हैमस्ट्रिंग इंजरी का इलाज करवाने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं और टीम प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। आईपीएल के इस सीज़न में मार्श ने 4 मैचों में 61 रन बनाए और सिर्फ 1 ही विकेट लिया।