आईपीएल 2024 के सबसे तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव ने शेयर की अपने सेलिब्रेशन की तस्वीर
आईपीएल 2024 की सबसे तेज़ गेंद डालने वाले एलएसजी के 21 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ मयंक यादव ने अपने सेलिब्रेशन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आरसीबी के खिलाफ मंगलवार को 156.7 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद डालने वाले मयंक ने लिखा, "मां देखो मैं उड़ सकता हूं।" मयंक ने इस मैच में 3 विकेट लिए।