दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कहा है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत अच्छी स्थिति में हैं और वह आईपीएल 2024 खेलेंगे। गांगुली ने कहा, "वह 11 नवंबर तक कोलकाता में हैं। हमने आगामी नीलामी को देखते हुए पंत के साथ टीम के बारे में चर्चा की। टीम के कप्तान होने के कारण हमारा उनसे चर्चा करना ज़रूरी है।"