आईपीएल इतिहास के पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर' बने सीएसके के तुषार देशपांडे
सीएसके के तेज़ गेंदबाज़ तुषार देशपांडे नए नियमों के तहत आईपीएल इतिहास के पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर' बन गए हैं। 27-वर्षीय देशपांडे शुक्रवार को आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच में सीएसके की पारी के बाद अंबाती रायडू को रिप्लेस करते हुए पहले इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट बने। रिप्लेस होने के बाद रायडू अब गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान फील्डिंग नहीं कर सकेंगे।