आईपीएल इतिहास में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने विराट कोहली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज़ विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अहमदाबाद (गुजरात) में बुधवार को आरआर के खिलाफ आईपीएल 2024 के ऐलिमिनेटर में अपनी 33(24) रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था।