आईपीएल इतिहास में दूसरी बार किसी टीम ने एक मैच में 9 गेंदबाज़ों का किया इस्तेमाल
एलएसजी ने शुक्रवार को पीबीकेएस के खिलाफ 9 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया। नवीन-उल-हक व रवि बिश्नोई ने 4-4 ओवर और यश ठाकुर ने 3.5 ओवर डाले जबकि मार्कस स्टॉयनिस, काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, आवेश खान, अमित मिश्रा और क्रुणाल पंड्या अन्य गेंदबाज़ थे। इससे पहले 2016 में आरसीबी ने जीएल के खिलाफ मैच में 9 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया था।