आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी तेज़ गेंदबाज़ ने एक ओवर में लिए 4 विकेट
गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच मैच के दौरान आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी तेज़ गेंदबाज़ ने एक ओवर में 4 विकेट लिए। गुजरात की पारी के 20वें ओवर में आंद्रे रसल ने अभिनव मनोहर, लॉकी फर्ग्यूसन, राहुल तेवतिया और यश दयाल को आउट किया। मैच में केवल 1 ओवर फेंकने वाले रसल ने 1-0-5-4 के आंकड़े दर्ज किए।