आईपीएल के इतिहास में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस (एमआई) आईपीएल के इतिहास में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। 5 बार की चैंपियन एमआई ने आईपीएल 2024 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना 250वां मैच खेला। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अब तक कुल 244 मैच खेल चुकी है जबकि 241 मैचों के साथ दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) तीसरे स्थान पर है।

Load More