आईपीएल के इतिहास में कितनी बार शून्य पर आउट हुए हैं धोनी?

आईपीएल-2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए एम.एस. धोनी पेसर आवेश खान की गेंद पर 0(2) पर आउट हुए। धोनी आईपीएल इतिहास में चौथी बार और आईपीएल-2015 के बाद पहली बार डक पर आउट हुए। हरभजन सिंह (2015), डर्क नैंस (2010) और शेन वॉटसन (2010) धोनी को शून्य पर आउट करने वाले अन्य गेंदबाज़ हैं।

Load More