आईपीएल के एक सीज़न में 500+ रन बनाने वाले 5वें अनकैप्ड खिलाड़ी बने रियान पराग
बुधवार को पीबीकेएस के खिलाफ मैच में आरआर के रियान पराग ने आईपीएल-2024 में 500 से ज़्यादा रन बना लिए और इसके साथ ही वह आईपीएल के एक सीज़न में 500+ रन बनाने वाले 5वें अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। शॉन मार्श (आईपीएल-2008), सूर्यकुमार यादव (2018), ईशान किशन (2020) और यशस्वी जायसवाल (2023) भी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।