आईपीएल के एक सीज़न में सबसे अधिक छक्के लगाने वाली टीम बनी एसआरएच
सनराइज़र्स हैदराबाद आईपीएल के एक सीज़न (आईपीएल-2024) में सबसे अधिक छक्के (160) लगाने वाली पहली टीम बन गई है। एसआरएच ने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 14 छक्के लगाने के साथ यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल के एक सीज़न में सबसे अधिक छक्के लगाने में आरसीबी दूसरे स्थान पर है जिसने इसी सीज़न में 157 छक्के लगाए हैं।