आईपीएल के एक सीज़न में ईडन गार्डन्स में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने फिल सॉल्ट
केकेआर के बल्लेबाज़ फिल सॉल्ट आईपीएल के एक सीज़न में ईडन गार्डन्स स्टेडियम (कोलकाता) में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। सॉल्ट ने आईपीएल-2024 में ईडन गार्डन्स में 344 रन बना लिए हैं और उन्होंने लीग के एक सीज़न में इस स्टेडियम में सर्वाधिक रन (331) बनाने के सौरव गांगुली के 14 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।