आईपीएल के किसी मैच के दूसरे ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने अभिषेक शर्मा
आईपीएल 2024 में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के टारगेट का पीछा करने उतरे सनराइज़र्स हैदराबाद के बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने पारी के दूसरे ओवर में कुल 26 रन बनाए। अभिषेक आईपीएल के किसी मैच के दूसरे ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑल-राउंडर सुनील नरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।