आईपीएल के बाद परिवार संग इटली में छुट्टियां मना रहे हैं धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर कीं तस्वीरें
भारतीय क्रिकेट टीम और सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल खत्म होने के बाद परिवार संग इटली में छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनकी बेटी ज़ीवा भी नज़र आ रही हैं। गौरतलब है, आईपीएल 2024 के टॉप 4 में सीएसके जगह नहीं बना पाई थी।