आईपीएल के मुकाबले पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच की वैल्यू क्या है?
आईपीएल के मीडिया राइट्स 2023 से 2027 के लिए ₹48,390 करोड़ में बिके हैं जबकि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 2022 व 2023 के दो साल के मीडिया राइट्स 2021 में लगभग ₹166 करोड़ में बेचे गए थे। घरेलू मीडिया राइट्स के अनुसार, एक आईपीएल मैच की वैल्यू लगभग ₹115.4 करोड़ है जबकि पीएसएल में यह वैल्यू ₹2.76 करोड़ है।