आईपीएल के सबसे पहले मैच में खेलने वाले कौन-कौनसे खिलाड़ी अब भी आईपीएल में खेल रहे हैं?

आईपीएल का सबसे पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को बेंगलुरु में केकेआर व आरसीबी के बीच खेला गया था। तब केकेआर के कप्तान सौरव गांगुली थे जबकि आरसीबी के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। इस मैच का हिस्सा रहे विराट कोहली, इशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा इस साल भी आईपीएल में खेल रहे हैं। कोहली तब भी आरसीबी में थे।

Load More