आईपीएल खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है, मेरी भी यही इच्छा है: पाक पेसर हसन अली

पाकिस्तानी पेसर हसन अली ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि वह आईपीएल में खेलें। उन्होंने कहा, "आईपीएल खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। अगर मुझे भविष्य में अवसर मिला तो मैं आईपीएल ज़रूर खेलूंगा।" गौरतलब है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, कमरान अकमल और शोएब अख्तर आईपीएल का पहला संस्करण खेल चुके हैं।

Load More