आईपीएल जैसे टी20 टूर्नामेंट्स के लिए बेहतर हो सकती है 3 मैचों की फाइनल सीरीज़: पॉन्टिंग
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने कहा है कि आईपीएल जैसे टी20 टूर्नामेंट्स के लिए 3 मैचों की फाइनल सीरीज़ बेहतर साबित हो सकती है। उन्होंने कहा, "बेस्ट टीम कौन है यह पता करने के लिए 3 मैचों की फाइनल सीरीज़ सर्वोत्तम तरीका हो सकती है।" बकौल पॉन्टिंग, वर्ल्ड कप में सिंगल फाइनल ही होना चाहिए।