आईपीएल नीलामी इतिहास के 5 सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी कौन हैं?
आईपीएल-2022 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा ₹10 करोड़ में खरीदे गए आवेश खान आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। उनके बाद कृष्णप्पा गौतम हैं जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 में ₹9.25 करोड़ में खरीदा था। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को क्रमशः गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स द्वारा ₹9 करोड़ में खरीदा गया था।