आईपीएल ने गंभीर व कोहली के बीच हुई सुलह का वीडियो किया शेयर
आईपीएल ने केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच हुई सुलह का वीडियो X पर शेयर किया है। वीडियो में कोहली और गंभीर को हाथ मिलाकर गले मिलते देखा जा सकता है। आईपीएल ने लिखा, "वे चीज़ें जिन्हें देखना हम पसंद करते हैं।" गौरतलब है, आईपीएल-2023 में दोनों के बीच बहस हुई थी।