आईपीएल में 1,500+ रन व 150+ विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बने नरेन
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑल-राउंडर सुनील नरेन आईपीएल में 1,500+ रन व 150+ विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नरेन ने रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी 81 रन की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा व ड्वेन ब्रावो यह रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।