आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस (एमआई) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने गुरुवार को आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की और उन्होंने इस मैच में 36 रन बनाए। रोहित ने आईपीएल में 250 मैचों में 6508 रन बनाए हैं।