आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा विदेशी बल्लेबाज़ बने जेक फ्रेज़र
दिल्ली कैपिटल्स के जेक फ्रेज़र-मैकगर्क आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा विदेशी बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 22 वर्ष और 1 दिन की उम्र में हासिल की। 20 वर्ष 334 दिनों की उम्र में सैम करन ने आईपीएल में पहला अर्धशतक लगाया था जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज़ 21 वर्ष 129 दिनों में ऐसा कर पाए थे।