आईपीएल में आज होने वाले दोनों मैचों की टीमों का कैसा रहा है एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड?
आईपीएल-2023 में शनिवार को दो मैच होंगे और पहले मैच में पंजाब किंग्स व कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) आमने-सामने होंगी जबकि दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सामने दिल्ली कैपिटल्स होगी। पंजाब किंग्स-केकेआर के बीच अब तक हुए 30 मैचों में 20 बार केकेआर जीती है। एलएसजी-दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक हुए दोनों मैच एलएसजी ने जीते हैं।