आईपीएल में एम.एस. धोनी से बेहतर कप्तान हैं रोहित शर्मा: सहवाग
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 'आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा में कौन बेहतर कप्तान है' सवाल पर कहा, "शर्मा अधिक श्रेय के हकदार हैं।" उन्होंने कहा, "धोनी के पास भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव था उसके बाद वह सीएसके के कप्तान बनें। वहीं, रोहित ने मुंबई इंडियंस से कप्तानी की शुरुआत की...इसलिए मेरी पसंद रोहित हैं।"