आईपीएल में एलएसजी के लिए 1,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने केएल राहुल
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल आईपीएल में एलएसजी के लिए 1,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। राहुल ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अपनी 33 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। राहुल ने एलएसजी के लिए अब तक 28 मैचों में 1,016 रन बनाए हैं।