आईपीएल में किसी वेन्यू पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने केकेआर के सुनील नरेन

केकेआर के ऑल-राउंडर सुनील नरेन आईपीएल में किसी एक वेन्यू पर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल का विकेट लेने के साथ ही नरेन के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (कोलकाता) में 69 विकेट हो गए। उन्होंने लसिथ मलिंगा को पछाड़ा जिन्होंने वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में 68 विकेट लिए थे।

Load More