आईपीएल में पहला सुपर ओवर फेंकने वाले कामरान खान ने क्रिकेट से लिया संन्यास
भारतीय गेंदबाज़ कामरान खान ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। कामरान ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स व पुणे वॉरियर्स इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने आईपीएल के इतिहास में पहला सुपर ओवर डाला था। कामरान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया है। मेरे सभी कोच, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद।"