आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज़ बने हार्दिक पंड्या
एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे अधिक विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज़ बन गए हैं। पंड्या ने सोमवार को एसआरएच के खिलाफ 3 विकेट लेने के साथ यह उपलब्धि हासिल की। पंड्या ने आईपीएल में बतौर कप्तान 22 विकेट लिए हैं। वहीं, शेन वॉर्न ने आईपीएल में बतौर कप्तान सर्वाधिक 57 विकेट लिए हैं।