आईपीएल में मेरे बुरे दौर में विराट कोहली ने अपने अनुभव साझा किए थे, बहुत मदद मिली: रियान
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ रियान पराग ने कहा है कि आईपीएल में खराब फॉर्म के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उनसे 10-15 मिनट बात की थी और अपने अनुभव साझा किए थे जिससे उन्हें मदद मिली थी। उन्होंने कहा, "मैंने उनसे पूछा था कि खराब फॉर्म से कैसे निकलूं और वह ऐसी परिस्थिति में क्या करते थे।"