ऋतुराज आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बने
सीएसके के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। 25-वर्षीय ऋतुराज ने मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की जिन्होंने 31 पारियों में 1000 रन बनाए थे। उनके बाद सुरेश रैना (34 पारियां), ऋषभ पंत (35 पारियां) और देवदत्त पडिकल (35 पारियां) हैं।