आईपीएल में सबसे तेज़ 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बने खलील अहमद

दिल्ली कैपिटल्स के पेसर खलील अहमद आईपीएल में सबसे तेज़ 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले अहमद ने 35 आईपीएल मैचों में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित मिश्रा के नाम दर्ज था जिन्होंने 37 आईपीएल मैचों में 50 विकेट लिए थे।

Load More