आईपीएल मैच के दौरान 'निराश' शाहरुख की तस्वीर आई सामने, लोगों ने वायरल पाक फैन से की तुलना
हाल ही में केकेआर-एलएसजी के बीच खेले गए मैच के दौरान ईडन गार्डन्स (कोलकाता) स्टेडियम में खड़े केकेआर के मालिक शाहरुख खान की एक तस्वीर 'X' पर शेयर की गई है। कई 'X' यूज़र्स ने उनकी तस्वीर की तुलना निराश पाकिस्तानी फैन सरीम अख्तर की तस्वीर से की है जिसका मीम वनडे विश्व कप 2019 के दौरान वायरल हुआ था।