आईपीएल लेजेंड हैं शिखर धवन लेकिन उनकी ज़्यादा बात नहीं होती है: हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पंजाब किंग्स के ओपनर शिखर धवन को 'आईपीएल लेजेंड' बताते हुए कहा है कि उनकी ज़्यादा बात नहीं होती है जबकि कुछ खिलाड़ियों को ज़्यादा तवज्जोह दी जाती है। उन्होंने कहा, "धवन 6,000+ आईपीएल रन बना चुके हैं...वह जहां भी खेले...वहां उन्होंने अपना जलवा दिखाया है।" आईपीएल 2022 में धवन 381-रन बना चुके हैं।