आईपीएल व अन्य लीगों की तुलना में कितनी है टी20 विश्व कप 2022 की पुरस्कार राशि?

पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के विजेता को ₹13.02 करोड़ की पुरस्कार राशि मिलेगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के विजेता को ₹20 करोड़ की पुरस्कार राशि मिली थी जबकि सीपीएल 2022 के विजेता को ₹8.14 करोड़ मिले थे। पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के विजेता को ₹3.4 करोड़ जबकि बिग बैश लीग 2021-22 के विजेता को ₹3.66 करोड़ मिले थे।

Load More