आईपीएल से बाहर हुए एनगिडी, दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह ऑलराउंडर जेक फ्रेज़र को किया शामिल
आईपीएल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दरअसल, वह दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम का हिस्सा थे और उन्हें चोट की वजह से लीग से बाहर किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेक फ्रेज़र-मैकगर्क को टीम में शामिल किया है।