आईपीएल 2022 के लीग स्टेज में सभी टीमों के 1-1 मैच शेष रहने के बीच कैसी है अंकतालिका?
आईपीएल-2022 के लीग स्टेज में सभी टीमों के एक-एक मैच शेष रहने के बीच गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली एकमात्र टीम है और वह अंकतालिका में (20 अंक) शीर्ष पर है। इसमें राजस्थान रॉयल्स और एलएसजी के 16-16 अंक हैं लेकिन बेहतर नेट रन-रेट के कारण राजस्थान दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के 14-14 अंक हैं।