आईपीएस अधिकारी के माता-पिता व नानी की छत्तीसगढ़ में कार व ट्रक की टक्कर में हुई मौत
दुर्ग (छत्तीसगढ़) में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में आईपीएस अधिकारी पीडी नित्या के माता-पिता और नानी की मौत हो गई। तीनों जिस कार में सवार थे उसकी दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हुई थी और पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। नित्या अभी लेह (लद्दाख) में पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात हैं।